मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर रेप करने वाला ब्रोकर गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम था घोषित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 04:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती कर कई महीनों तक रेप करने वाले एक आरोपी को गुड़गांव पुलिस ने फर्रूखाबाद उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया है। आरोेपी की पहचान नदीम उर्फ नदीम खान( उम्र-28 वर्ष, शिक्षा-12 वीं ) निवासी जिला फर्रुखाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पर एक अन्य भी मामला दर्ज है जिसमें गिरफ्तारी को लेकर आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नदीम गुड़गांव में फ्लैट/कमरे किराए पर दिलाने (ब्रोकर) का काम करता है। आरोपी नदीम ने बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से लड़कियों से संपर्क करता है और शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट(जीवनसाथी डॉट कॉम) के माध्यम से लड़की से मिला था व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी के खिलाफ गुड़गांव में पहले भी एक मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

 

पुलिस के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025 को खेड़कीदौला थाना पुलिस को एक युवती ने एक शिकायत में बताया गया कि उसने विवाह हेतु मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था, जहां इसका संपर्क नदीम खान से हुआ जिसने शादी का झांसा देकर इसे मिलने के बहाने अपने फ्लैट सेक्टर-86, गुरुग्राम बुलाया और शादी का झूठा भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में नदीम ने शादी से इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static