शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 08:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब तीन साल तक रेप करने मामला सामने आया है। आरोपी युवक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर सेक्टर-39 स्थित एक स्थान पर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में किराए पर रहती है। गुरुग्राम में ही रहने के दौरान उसकी मुलाकात उत्तराखंड के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जो यहां एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों के बीच जान-पहचान होने के बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी का वादा किया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि छह मई 2023 को आरोपी ने पहली बार युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का हवाला देकर पीड़िता का फायदा उठाता रहा।

 

यह सिलसिला 15 अप्रैल 2026 तक गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित एक परिसर में लगातार चलता रहा। इस दौरान जब भी पीड़िता ने शादी करने और अपने परिवारों को इस बारे में सूचित करने की बात कही, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। बीते अप्रैल महीने में जब पीड़िता ने युवक पर शादी करने का अंतिम रूप से दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे धोखा देकर छोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता और पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static