शादी का झांसा देकर युवती से दोस्त ने किया रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:44 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शोषण किया गया। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

महिला पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झूठा वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने इस साल तीन से लेकर 12 अप्रैल 2026 के बीच गुरुग्राम के ही एक इलाके में पीड़िता की मर्जी के बिना उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे धोखा दिया।  

 

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static