20 साल से बंद पड़े मकान में फंदे से लटका मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 03:47 PM (IST)

अंबाला(अमन): शहर के कलाल माजरी में 20 साल से बंद पड़े मकान में एक महिला की लटकी हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। लोगों को इस बात का तब पता चला जब सफाई कर्मचारी सफाई करने आए। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

शव के पास मिला कपड़ों का थैला, नहीं हो पाई शिनाख्त



2 दशक से बंद पड़े मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र करीब 30-40 साल बताई जा रही है। महिला का शव मकान के शौचालय में एक दुप्पटे के साथ लटका हुआ था। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिला ने खुदकुशी की है या फिर उसे मारने के बाद वहां लटकाया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि डेड बॉडी 10 से 15 दिन पुरानी है। एसएचओ राम कुमार ने बताया कि शव के आसपास कोई भी सामान या पर्स आदि नहीं मिला है, जिससे शव की शिनाख्त हो सकें। शव के पास से सिर्फ एक कपड़ो का थैला मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static