हिसार में रणजीत की चुनावी सभा में हंगामा: चौटाला बोले- विवाद मत करो, जिसको वोट देना हो दे देना

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:39 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रणजीत चौटाला का चुनावी सभा में फिर विवाद हो गया। विवाद तब शुरू हुआ, जब रणजीत चौटाला ने ग्रामीणों से सिंचाई नहर को लेकर एक सवाल पूछा। इस पर ग्रामीणों के जवाब दिया। लेकिन जवाब सुनकर कैबिनेट मंत्री के तेवर तल्ख हो गए। रणजीत चौटाला के तल्ख तेवर देख ग्रामीण उनका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान सभा में मौजूद उनके समर्थकों ने ग्रामीणों को वीडियो बनाने से रोका। जिसके बाद धक्का-मुक्की का माहौल शुरू हो गया। कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझाया। इसके बाद रणजीत चौटाला ने ग्रामीणों से कहा कि जिसको वोट देना हो तो दे देना, पर विवाद मत करो।

ग्रामीणों और रणजीत चौटाला के बीच हुई बहस

रणजीत चौटाला: करोड़ों रुपए के खाल (सिंचाई के लिए नाले) भाजपा सरकार ने बनाए हैं। 2-2 करोड़, 70 लाख, 20 लाख तक के खाल बनाए, बनाए हैं ना जी गांव में?
गांव वाले: नहीं जी, हमारे गांव में नहीं बने।

रणजीत चौटाला: अरे एक आदमी है, बात सुन हमसे बदतमीजी नहीं, चल बाहर। एक आदमी है, बकवास किए जा रहा है, क्या मकसद है तेरा?
गांव वाले: जबरदस्ती कर रहे हो क्या?

रणजीत चौटाला: मैं अपनी बात कहने आया हूं, आपको जिसको वोट देना हो तो देना।
गांव वाले: आप तो दबा रहे हो। आप तो एमएलए बन जाओगे, तब भी नहीं सुनोगे?

आपको बता दें कि हिसार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला का विरोध लगातार जारी है, लेकिन रणजीत सिंह लोकसभा चुनाव में क्या बीजेपी की नइया को पार लगा पाएंगे, ये तो आने वाला ही वक्त बता पाएगा। फिलहाल रणजीत चौटाला का जमकर कार्यकर्मों में विरोध देखने को  मिल रहा है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static