महिलाओं के नाम Bharat Jodo Yatra का 115वां दिन, कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर बढ़े राहुल गांधी
punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 10:32 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शुरू हो गई है। यह यात्रा कांग्रेस ने आज के दिन महिलाओं को समर्पित की है। जिससे यात्रा में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होंगी। बता दें कि यह यात्रा पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र को कवर कर चुकी है। कुरुक्षेत्र में कल देर शाम राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर तीर्थपूजन और महाआरती में भी हिस्सा लिया था।
गौर रहे कि कल राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस कान्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कांग्रेस पार्टी तपस्या का संगठन है और भाजपा पूजा का संगठन है। राहुल ने यह भी कहा था कि RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे डर और धर्म-जाति के नाम पर बांटने की नीति के खिलाफ है। यह यात्रा एक तपस्या है। इससे राजनीतिक फायदा या नुकसान के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यात्रा के तीन लक्ष्य हैं। भारत जोड़ो, डर के खिलाफ खड़े हो। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरा मुद्दा हिंदुस्तान में आर्थिक असमानता हो रही है। जिसमें सारा धन, मीडिया और दूसरे इंस्टीट्यूशंस लोगों के हाथ में हैं। उससे भयंकर बेरोजगारी हो रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)