रक्षाबंधन: बस अड्डों पर महिला यात्रियों की भीड़,  हरियाणा रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 04:05 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा के बाद बस अड्डे पर भारी संख्या में महिला यात्रियों का पहुंचना जारी है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करते देखी जा सकती हैं। 

बसों में जहां महिलाओं को आने जाने में पूरी तरह से छूट है वही 15 वर्ष से कम आयु के 1 बच्चे को भी साथ ले जा सकती हैं। यमुनानगर से विभिन्न रूट के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई गई हैं ताकि बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने में ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े। यमुनानगर रोडवेज के अधिकारी अमर सिंह का कहना है कि डिमांड के मुताबिक बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वही युवतियों व महिलाओं ने भी सरकार की योजना का स्वागत किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static