अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर 1 और 2 नवंबर को चलेगा कार्य, ये 22 ट्रेनें होंगी प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 09:09 AM (IST)

अम्बाला छावनी: अम्बाला लुधियाना रेल सैक्शन एवं अम्बाला सहारनपुर रेल सैक्शन पर  डी.एफ.सी.सी.आई.एल. के ओ.एच.ई. कार्य के चलते 1 व 2 नवंबर को कई रेलगाडिय़ां होंगी। कैंसिल गाडिय़ों के रद्द किए जाने के कारण यह यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के द्वारा इन रेल मार्गों पर 6 घंटे 50 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा, जोकि आप एवं डाऊन दोनों लाइनों पर रहेगा। एक एवं 2 नवंबर को रद्द होने वाली गाडिय़ां कुछ इस प्रकार हैं।

1. गाड़ी संख्या 04577 अम्बाला कैंट-नग्गल डैम 1 एवं 2 नवंबर को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04547 बठिंडा एक्सप्र्रैस स्पैशल अम्बाला कैंट-बठिंडा चलने वाली गाड़ी 1 एवं 2 नवंबर को रद्द कर दी जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 22429 पठानकोट सुपरफास्ट दिल्ली-पठानकोट 1 नवंबर को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 04531 धुरी एक्सप्रैस अम्बाला कैंट-धुरी 1 नवंबर को रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 06997 अम्बाला दौलतपुर स्पैशल अम्बाला कैंट दौलतपुर चौक 1 एवं 2 नंबर को रद्द कर दी जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 04549 अम्बाला कैंट-पटियाला 1 नवंबर को रद्द रहेगी।  
7. गाड़ी संख्या 04501 सहारनपुर ऊना-हिमाचल एक्सप्रैस 1 एवं 2 नवंबर को रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 04690 जालंधर अम्बाला कैंट सुपर फास्ट 1 एवं 2 नवंबर को रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 04548 बङ्क्षठडा-अम्बाला कैंट 1 एवं 2 नवंबर को रद्द रहेगी।  
10. गाड़ी संख्या 04510 बङ्क्षठडा-अम्बाला कैंट 1 नवंबर को रद्द रहेगी।  
11. गाड़ी संख्या 04524 नंगल डैम अम्बाला कैंट 1 नवंबर एवं 2 नवंबर को रद्द रहेगी।  
12. गाड़ी संख्या 04504 लुधियाना-अम्बाला कैंट 1 नवंबर को रद्द रहेगी  
13. गाड़ी संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली 1 नवंबर को रद्द रहेगी।  
14. गाड़ी संख्या 06998 दौलतपुर चौक-अम्बाला कैंट 1 नवंबर को रद्द रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 04550 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 1 नवंबर को रद्द रहेगी। 

गाडिय़ों के रूट में बदलाव  
1. गाड़ी संख्या 14673 एवं 14649 जयनगर-अमृतसर जोकि 31 अक्तूबर एवं 1 नवंबर को जामनगर से चलती है, को वाया चंडीगढ़ जाने वाली अम्बाला कैंट-राजपुरा-सरङ्क्षहद-गोविंदगढ़-खन्ना के रास्ते से चलाया जाएगा।
2. गाड़ी संख्या 14617 सहरसा अमृतसर जनसेवा एक्सप्रैस जोकि 31 अक्तूबर एवं 1 नवंबर को वहां से चलती है उसको चंडीगढ़-साहनेवाल के रास्ते से राजपुरा सरङ्क्षहद रेल मार्ग से चलाया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 22317 सियालदह-जम्मू 31 अक्तूबर को सियालदा से चलने वाली गाड़ी को चंडीगढ़-साहनेवाल रेल मार्ग से चलाया जाएगा।
4. गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर, जोकि 31 अक्तूबर को कोलकाता से चलेगी। इसको अमृतसर जाने के लिए चंडीगढ़-साहनेवाल रेल मार्ग से चलाया जाएगा।

बीच स्टेशन रद्द रहने वाली गाड़ी  
गाड़ी संख्या 14736 अम्बाला कैंट श्री गंगानगर अम्बाला अम्बाला कैंट-भठिंडा के बीच रद्द रहेगी। जबकि अगले दिन यह गाड़ी बठिंडा से ही बनकर चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static