अनाज मंडी में चारपाई पर सो रहा था मजदूर, बदमाशाें ने तेजधार हथियारों से किया हमला
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 05:07 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): सिरसा की अनाज मंडी में कल देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे एक मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों ने मजदूर का गले, हाथ और टांग पर चोट पहुंचाई है। घायल मजदूर इस समय सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
मजदूर पर हमले के बाद मंडी में मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का कहना है कि सिरसा की अनाज मंडी में ऐसे हमले आए दिन होते रहते हैं और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस करवाई नहीं की जाती। उन्हाेंने मांग की है कि उनके साथी पर हमला करने वालो पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। हमलावरों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि एक मजदूर पर हमला किया गया है, उसे चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।