यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 1.78 लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में बाढ़ की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 08:15 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा के कारण यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज दोपहर बाद हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का डिस्चार्ज 1,78,996 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह पानी अगले लगभग 30 घंटों में दिल्ली और हरियाणा के यमुना के साथ लगते कई इलाकों को प्रभावित करेगा।

PunjabKesari

सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आर.एस. मित्तल ने बताया कि पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और वर्तमान में 1,78,000 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यमुना के आसपास न जाएं और अपने पशुओं को भी सुरक्षित दूरी पर रखें, क्योंकि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, "सिंचाई विभाग ने लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार को भी सूचना दी गई है ताकि वहां समय रहते उचित इंतजाम किए जा सकें। यह पानी अगले 30 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा और संभावित रूप से बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकता है।"

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static