ठगों का नया कारनामा: अब इस तरीके से पीड़ित की जमा पूंजी पर डाला डाका, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 12:03 PM (IST)
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में इस बार ठगी का और धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एयरटेल कंपनी का मोबाइल सिम बंद करके उसकी जगह नया सिम लेकर मोबाइल नंबर के खाते से 95 लाख से अधिक की राशि निकलवा ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
साइबर अपराध पुलिस थाना जांच अधिकारी विशाल सैनी ने बताया कि 25 मई को शिकायतकर्ता निर्देश जैन का एयरटेल का सिम अचानक ब्लॉक हो गया। और उसके बदले इस नंबर का नया सिम कहीं और बन गया। यह मोबाइल नंबर बैंक खाते से अटैच था। जिस पर आरोपियों ने उसमें से 95 लाख से अधिक की राशि निकलवा ली। मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा। जांच की गई और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि नया सिम उसके मालिक उत्तर भारत कंपनी के निर्देश जैन की बजाय किसी और को कैसे मिल गया, इसके लिए एयरटेल कंपनी को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अन्य और आरोपी की भी इस मामले में शामिल होने की आशंका है, जांच के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)