यमुनानगर: 22 साल बाद जमीन विवाद में मिली जीत, SC से याचिका खारिज होते ही परिवार को ऐसे मिला कब्जा

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 01:38 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर से 22 साल पुराने जमीन विवाद में जसपाल सिंह के परिवार को बड़ी कानूनी जीत मिली है। मामला साढोरा विधानसभा के गांव नगला जागीर का है, जहां साल 2004 में जसपाल सिंह ने चुहड़सिंह से 12 एकड़ जमीन खरीदी थी। 

आरोप है कि 7 एकड़ की रजिस्ट्री होने के बाद बाकी 5 एकड़ जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। परिवार का आरोप है कि जमीन की कीमत बढ़ने के बाद बैक डेट में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम इसकी रजिस्ट्री करा दी गई। जसपाल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक उन्हें राहत मिली। अब जिला प्रशासन ने जमीन कब्जामुक्त कर परिवार को सौंप दी है।

 दिए गए विवरण के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 21 अप्रैल 2025 को रविंद्र की अपील खारिज कर दी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां रविंद्र को 11 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट से भी सुप्रीम झटका लगा और वहां भी उसकी याचिका खारिज हो गई। जिला प्रशासन ने 2 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए विवादित जमीन को कब्जामुक्त कराया और जसपाल सिंह के परिवार को जमीन सौंप दी। 22 साल तक चली इस कानूनी लड़ाई के बाद जमीन का कब्जा वापस मिलना जसपाल सिंह परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static