हरियाणा में रात के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 13 जिलों में बारिश, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 11:04 PM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा में आज रात हरियाणा में आज रात के लिए 13 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के भिवानी, फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में बिजली की गरज, तेज हवाएं, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के कुछ स्थानों पर 6 से 7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। 8 जून को पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी और 9 जून से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)