धर्मनगरी पहुंचेंगे योग गुरु रामदेव, 5 हजार लोगों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:49 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: योग गुरु स्वामी रामदेव वीरवार को धर्मनगरी में 5000 लोगों को सूर्य नमस्कार करवाएंगे। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से स्वामी दयानंद जयंती (12 फरवरी) तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान का राज्य स्तरीय समापन समारोह श्रीमद् भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे और योग गुरु स्वामी रामदेव, आयुष विभाग के निदेशक संजीव वर्मा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

 बुधवार देर शाम अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रज्ञा भवन में जिला प्रशासन के साथ समन्वय बैठक हुई। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static