कांग्रेस के "जादूगर" ने चिरंजीव राव के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी, योगेंद्र बोले- सूबे में भाजपा के खिलाफ आंधी

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 06:29 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत रेवाड़ी पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लालू प्रसाद यादव के दामाद कांग्रेस नेता चिरंजीव राव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही है। रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव को निश्चित ही बड़ी कामयाबी के साथ प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। ये गहलोत का इशारा डिप्टी सीएम पद के लिए था। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी राव पहले ही दावा कर चुके हैं। 

PunjabKesari

कांग्रेस के समर्थन प्रचार कर रहे स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में तीन चीज़े हैं। कांग्रेस की लहर, कांग्रेस की आंधी और कांग्रेस की सुनामी को देखते हुए निश्चित हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटकर आएगी। उन्होंने राव इंद्रजीत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस वह कांग्रेस में थे तो वह कहते थे कि भाजपा बहुत झूंठी पार्टी है। उनके द्वारा कही गई बात आज भी सत्य साबित हो रही है। क्योंकि भाजपा ने जो वायदे देश की जनता से किए थे वो आज तक पूरा नहीं कर पाई।

योगेंद्र यादव ने कहा कि अहीरवाल के पिछड़ने कि वजह राव इंद्रजीत सिंह हैं। हरियाणा का बच्चा बच्चा बोल रहा हैं कि 10 वर्षों के कुशासन से प्रदेश की जनता को मुक्ति मिलेगी। हरियाणा में सत्ता पलटना निश्चित है। उन्होंने कहा की रेवाड़ी की एक्स सर्विसमैन रैली ने ही इनको सत्तासीन किया था और अब वही लोग सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static