बड़ी खबर: योगेंद्र यादव ने SKM को कहा अलविदा, किसान आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 09:34 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): सयुंक्त किसान मोर्चा ने आज एक प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि योगेंद्र यादव अब एसकेएम का हिस्सा नहीं रहेंगे। यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा को अलविदा कह दिया है। मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की व्यस्तता के चलते एसकेएम को अलविदा कहने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है योगेंद्र यादव अब आराम करने की बात कहकर मोर्चे को छोड़ रहे हैं। बता दें कि योगेंद्र यादव किसान आंदोलन का एक अहम हिस्सा रहे हैं।
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में 3 अक्तूबर को मनाएंगे काला दिवस
दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि 3 अक्टूबर एसकेएम ने काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। दरअसल इसी दिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशाष टेनी द्वारा किसानों के उपर गाड़ी चढ़ाने की घटना सामने आई थी। मोर्चे के पदाधिकारियों ने बताया कि शहीद किसानों को न्याय दिलाने के लिए एसकेएम द्वारा लगातार प्रोग्राम चलाए जाते रहेंगे। को जो हमारे किसानों को शहीद किया गया उनको लेकर प्रोग्राम चलते रहेंगे। इसी के साथ सयुंक्त किसान मोर्चे को दोबारा से खड़ा करने का भी ऐलान किया गया है। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी का काम संयुक्त किसान मोर्चा का विस्तार करना है। किसान नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर को किसान आंदोलन को शुरू हुए दो साल हो जाएंगे। इसी दिन एसकेएम द्वारा कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)