अस्पताल की लाईन में युवक ने महिला को छेड़ा, जमकर हुई धुनाई, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 07:54 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में एक महिला द्वारा युवक की सरेआम पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप था कि आरोपी युवक उसके साथ छेडख़ानी कर रहा था। महिला द्वारा युवक की जमकर पिटाई की गई। महिला युवक को पीटती रही और आसपास के लोग वीडियो बनाते रहे। जिसके बाद महिला द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए महिला के पति राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आई हुई थी। एक युवक उसके पीछे लाइन में लगा था और उसके साथ लगा था छेडख़ानी कर रहा था। इसके बाद उसकी पत्नी ने युवक की पिटाई कर दी। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

वहीं इस मामले में फतेहाबाद के डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि दोनों पक्षों में ओपीडी की पर्ची को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। लेकिन दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static