15 वर्षीय किशोर के साथ पड़ोसी ने की गंदी हरकत, वीडियो भी बनाई, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): किशोर के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने शर्मनाक हरकत करते हुए वीडियो बनाई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा-चार के तहत बुधवार को सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

किशोर की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सेक्टर-52 क्षेत्र में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग के साथ फरवरी 2026 के दौरान कई बार कथित रूप से शर्मनाक हरकत की गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि एक आरोपी सुमित ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, जबकि दूसरे आरोपी दीपू ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया।

 

शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-53 पुलिस ने 29 जुलाई 2026 को पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों का वैज्ञानिक और कानूनी तरीके से परीक्षण किया जाएगा। यदि जांच के दौरान अतिरिक्त साक्ष्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static