हरियाणा में युवक की बेरहमी से हत्या: दोस्तों के साथ बाइक पर आ रहा था घर, पीछे से हमलावर ने किए फायर

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 04:48 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के खानपुर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी साथी के साथ बाइक से घर आ रहा था। हमलावर बाइक पर थे और तीन गोलियां मारकर भाग गए। मृतक की पहचान अनिल के तौर पर हुई है। वह खेतीबाड़ी के साथ दूध डेयरी भी चला रहा था। वारदात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गांव खानपुर कलां निवासी अनिल बीती रात खेत से घर आ रहा था। रास्ते में वह चौपाल के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक पर आ रहा था। अनिल सबसे पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर आए युवक ने पीछे से उस पर गोलियां चला दी। अनिल को तीन गोलियां लगी। इससे पहले कि बाइक पर उसके साथ बैठे प्रदीप व गौतम संभल पाते हमलावर मौके से भाग गए। खानपुर कलां में एक के बाद एक  कई गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान गोलियां लगने से अनिल बाइक से नीचे गिर गया था। ग्रामीणों ने संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static