मंहगाई के खिलाफ युवक का अनोखा प्रदर्शन, मुंडन करवाकर किया रोष व्यक्त

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 03:23 PM (IST)

करनाल(ब्यूरो): देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई से आमजन बेहद परेशान है। हरियाणा के करनाल के रहने वाले एक युवक ने अनोखे अंदाज में महंगाई का विरोध किया। मंहगाई के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए साहिल नामक युवक ने मुंडन करवाकर सिर पर कफन बांधा और सरकार से मंहगाई पर रोक लगाने की अपील की। साहिल ने कहा कि कोरोना के बाद आमदन आधी और महंगाई चार गुना बढ़ गई है। ऐसे में आमजन का जीना मुहाल हो गया है।

साहिल ने कहा कि बढ़ती मंहगाई से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। घरेलू सिलेंडर, दवाईयां, बच्चों की फीस और मकान बनाने की सामग्री समेत सब कुछ महंगा हो गया है। सत्ता में आने से पहले सरकाक ने अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे। अच्छे दिनों की आस में उन्होंने भी 2014 के चुनावों में मोदी और भाजपा का खूब सहयोर किया था। लेकिन आज हर वर्ग की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चाहे गरीब हो, किसान हो, डॉक्टर हो, भाजपा सरकार ने सभी की उम्मीदों को तोड़ा है। देश अब 70-75 साल पीछे जाता दिख रहा है। 

उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पहले आम नागरिक होते हुए अपना मुंडन करवाया है। सरकार से मेरी अपील है कि आम आदमी को जीने के लिए कुछ राहत दें। साहिल ने आरोप लगाया कि जब से देश और हरियाणा में भाजपा की सरकार आई है, तब से हर व्यक्ति सड़क पर है। कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी तो कभी परिवार और घर की आईडी बनवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। 2 वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया है। 450 रुपये का सिलेंडर कहां पहुंच गया। सरकार से अपील है कि लोगों को राहत दें। रोजगार उपलब्ध करवाएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static