बुझ गया इकलौता चिराग, करंट की चपेट में आने से गई युवक की जान, 1 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 03:33 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले की सैनी कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था। परिजनों ने युवक की मौत पर शक जताया है और जांच की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक बंटी डावर कॉलोनी का रहने वाला था। वह 3 साल पहले नौकरी के लिए पानीपत आया था। मृतक बंटी का एक साल का बेटा है। बंटी घरों में टाइल पत्थर लगाने का काम करता था। इस हादसे के बाद मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static