शराब का नशा और सिस्टम की लापरवाही: ड्रेन में गिरकर युवक की मौत, 3 घंटे तक तमाशा देखते रहे लोग

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 01:28 PM (IST)

पानीपत(सचिन):  शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली ड्रेन एक बार फिर मौत का कारण बनी। शराब के नशे में धुत एक युवक अनियंत्रित होकर गहरे नाले (ड्रेन) में गिर गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद भीड़ युवक को डूबते हुए देखती रही, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि सूचना के 3 घंटे बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की जान जा चुकी थी।
 PunjabKesari

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक लड़खड़ाते हुए ड्रेन के किनारे चलता दिख रहा है। ड्रेन पर सुरक्षा के लिए ग्रिल न होने के कारण युवक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। गिरने के बाद युवक ने बाहर निकलने के लिए संघर्ष किया, लेकिन किनारे पर खड़े लोग मदद के बजाय मूकदर्शक बने रहे।
 
शहर के मध्य से गुजरने वाली इस ड्रेन पर लंबे समय से ग्रिल लगाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी ने आज एक जान ले ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और गोताखोरों को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम को पहुंचने में 3 घंटे का समय लगा। यह घटना शराब के ठेके के ठीक सामने हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहाँ अक्सर नशे में लोग घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

PunjabKesari

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को ड्रेन से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आसपास के थानों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static