पानीपत में रुह कंपा देने वाली घटना, पंखे के करंट से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का आरोप -बच्चे नहीं होने के कारण मार डाला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:44 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के नोहरा गांव से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां पंखे के करंट से विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि झाड़ू लगाते वक्त पंखे से टच होने की बात सामने आई। मृतका मीना की करीब 5 साल पहले नोहरा गांव में शादी हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि बच्चे नहीं होने के कारण बेटी की हत्या की गई। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष मीना को तलाक देने की तैयारी में था

अस्पताल परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जमकर हंगामा हुआ। ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए कहा“हम हत्या क्यों करेंगे, वह हमारी बहू थी।” मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static