भाई बहन का रिश्ता तार-तार: बड़े भाई ने नाबालिग बहन का किया Rape, हुई 5 माह की गर्भवती
punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2024 - 07:27 PM (IST)
सोनीपत: सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। युवक ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया है। किशोरी पांच माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित मुरथल थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। उनकी बेटी 15 साल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उनके बड़े बेटे ने ही दुष्कर्म कर दिया। जिससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जब उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा के गोहाना में भीषण हादसा, 5 जिगरी दोस्तों की हुई मौत...हमेशा के लिए छीनी परिवारों की खुशियां
एयर एम्बुलैंस क्रैश मामला: सोनीपत में रह रहे अजय का छलका दर्द, हादसे में खो दिए भाई-भाभी व रिश्तेदार