"तू मनदीप नहीं अजय है": पेट्रोल पंप पर खूनी खेल, बाइक में तेल डलवा रहे युवक को घेरा...हमला कर हाथ किया लहूलुहान
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 02:37 PM (IST)
घरौंडा: बरसत गांव में पुंडरी रोड स्थित पैट्रोल पंप पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बरसत निवासी मनदीप बाइक में पैट्रोल डलवाकर घर जाने लगा। इसी दौरान 5-6 युवकों ने उसे रोककर उसका नाम पूछा।
मनदीप अनुसार उसने अपना नाम मनदीप बताया लेकिन एक युवक ने उसका नाम अजय बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ पर कट लगा। मनदीप के हाथ पर 17 टांके लगाए गए। मनदीप ने बताया कि वह
आरोपियों को जानता तक नहीं है और न ही उसकी किसी से कोई रंजिश है। पूरी वारदात पैट्रोल पंप पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। उसने घरौंडा पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।