करनाल में भयंकर एक्सीडेंट, बस-कार की जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत...वाहनों के उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 03:58 PM (IST)

करनाल : करनाल के जुंडला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गाड़ी और बस की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ओवर टेक करने के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस और गाड़ी में टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस में बैठी 6 सवारियां भी घायल हो गई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक गाड़ी चालक को बाहर निकाला पर तब तक  जान चली गई थी।

PunjabKesari

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस जांच कर्मचारी ने बताया कि जुंडला के नजदीक निजी बस और गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यहां मौके पर पहुंचे थे। जांच कर्मचारी ने बताया निजी बस करनाल से असंध की और जा रही थी और गाड़ी चालक असंध की और जा रहा था उसी दौरान दोनो का एक्सीडेंट हो गया।

PunjabKesari

बाद में शिफ्ट गाड़ी में सवार व्यक्ति की मौत हो गई और हादसे में बस में सवार सवारियों को भी चोटें आई हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हुई है। मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर
दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static