अफीम और गांजा पत्ती के साथ युवक गिरफ्तार , 32 किलो गांजा और 1 किलो अफीम बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 08:49 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी):  सोनीपत के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अफीम और गांजा पत्ती के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सोनीपत की ऋषि कॉलोनी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी तांकि अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

मामले में जानकारी देते हुए एएसआई आजाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सोनीपत के ऋषि कॉलोनी का रहने वाला संजय कुमार अपनी कार में गाजा पत्ती और अफीम की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। उन्होंने शिव कॉलोनी के पास से संजय को गिरफ्तार किया है। संजय की कार से उन्हें 32 किलो 900 ग्राम गाजापत्ति और 1 किलो 119 ग्राम अफीम बरामद हुई है। फिलहाल उसे कहां से सप्लाई करनी थी, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।   

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static