राहुल गांधी के साथ हरियाणा में कदम ताल कर रहीं युवा नेत्री साक्षी सेठी
punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 09:21 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के अंदर उनके साथ युवा नेत्री साक्षी सेठी पूर्णतया कदमताल करते नजर आ रही हैं। साक्षी सेठी हरियाणा हैंडलूम अपेक्स की पूर्व चेयरमैन संध्या बजाज तथा सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील केसी बजाज की बेटी है। हरियाणा की राजनीति में संध्या बजाज का नाम कभी काफी बड़ा नाम रहा है। बदलते राजनीतिक समीकरणों के अंदर चौधरी भजन लाल की मृत्यु के उपरांत संध्या बजाज की बेटी साक्षी सेठी ने कांग्रेस में रहते हुए भूपेंद्र हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा का झंडा उठा लिया है।
हरियाणा के अंदर अतीत में संध्या बजाज की लंबी राजनीति दिवंगत मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल तक सीमित रही है। भजनलाल की बदौलत संध्या बजाज कांग्रेस हकीकत वार नेताओं में से एक गिनी जाती रही हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रैली संयोजक तथा समस्त कार्यक्रम के आयोजक नेता प्रतिपक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व साक्षी सेठी ने स्वीकार किया है।
सेठी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अतीत में निकाली गई सभी यात्राओं से लंबी व विशाल यात्रा है। युवा वर्ग को संगठित कर एकजुट कर सामाजिक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। इच्छा सेठी ने कहा परिवर्तन का दूसरा नाम राहुल गांधी बनते जा रहे हैं क्योंकि आम जनमानस उनका नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही लोकसभा चुनावों में भी डेढ़ साल का समय बचा है और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में 2 साल का समय बचा है लेकिन हरियाणा की जागृत जनता अभी से वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण सड़कों पर उतर रही है। युवा वर्ग बेरोजगारी के आलम का शिकार है। हरियाणा के अधिकांश सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार से लिप्त है। किसी भी आम आदमी का काम बिना रिश्वत दिए होना नामुमकिन सा बनता जा रहा है।
साक्षी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा के अंदर भी आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता का क्रांतिकारी परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा सरकार के द्वारा अधिकांश विभाग व सरकारी कार्यालय कोर्ट के माध्यम से चलाए जाने के कारण आम जनता के काम लटक रहे हैं। उच्च अधिकारी सरकारी कार्यालयों में मौजूद नहीं रहते आम जनता अपनी सुनवाई के लिए जाए तो कहां जाए।
साक्षी सेठी का कहना है कि लगातार हजारों किलोमीटर पदयात्रा कर करान वाले राहुल गांधी अत्यंत सहज शांत तथा आम आदमी की पीड़ा जानने के जिज्ञासु नजर आते हैं। किसी गरीब रथ आप बेसहारा व्यक्ति को कहीं दूर खड़ा देख कर भी वह उसे अपने पास बुलाते हैं या खुद उसके पास चल कर जाते हैं उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं। साक्षी शेट्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक नया व्यक्तित्व आम जनमानस में उभर कर सामने आ रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)