Panipat: बेटे को इस हालत में देख परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन...कॉलोनी के लड़के घर से बुला ले गए थे साथ
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 03:38 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के सेक्टर- 13/17 में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर शव सेक्टर के खाली पड़े खंडहर मकान में फेंका गया। युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतारा गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान 22 वर्षीय विशाल निवासी हरिसिंह चौक के रूप के हुई है। युवक को कॉलोनी के कुछ युवक घर से बुला कर ले गए थे। परिजन विशाल को तलाश करते हुए सेक्टर-13 के खंडर पड़े मकान मे पहुंचे जहाँ विशाल का शव खून से लतपथ हालत में पड़ा मिला।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)