शादी की खुशियां मातम में बदली, अमरीका से लौटे युवक की थार से कुचलकर हत्या...DG पर हुआ था विवाद
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:58 AM (IST)
इस्माईलाबाद : शहर में रविवार देर रात्रि डी. जे. पर कहासुनी के बाद थार से कुचलकर एक युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने के किया है। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल कुमार के रूप में हुई है जो करीब एक माह पहले ही अमरीका से आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शैमिन पंजरथ गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी, ठसका रोड इस्माईलाबाद ने थाना में दी शिकायत बताया कि उसके दोस्त साहिल हवन की शादी का महिला संगीत का प्रोग्राम पैलेस में था जिसमें उसका साला साहिल कुमार खेड़ी शीशगरां भी शामिल होने के लिए आया था। प्रोग्राम में उनकी ही कॉलोनी का दीपांशु हवन डी.जे. पर डांस कर रहा था।
गाने को लेकर दीपांशु और साहिल के बीच बहस हुई जिस पर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया 1 बजे साहिल, सिमरदीप, रमन और विपुल चम्मू चौक पर खड़े थे। उसी समय सामने से थार कार आई और साहिल को टक्कर दे मार दी। थार दीपांशु हवन चला रहा था। उसने फिर गाड़ी पीछे करके साहिल पर चढ़ा दी व फरार हो गया। साहिल को अम्बाला के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में फिर लौटी ठंड: एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इस दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना...