खाकी पर लगा ''कत्ल'' का दाग: पुलिस की हिरासत के बाद नाले में मिला युवक का शव, ASI पर हत्या का केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 04:01 PM (IST)

अंबाला(अमन): अंबाला के गांव हिम्मतपुरा के 23 साल के अमन का शव नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने अपने ही एएसआई पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अमन और उसके साथी अशोक को ASI मोहनलाल ने 21 तारीख कि आधी रात को सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए पकड़ा था, इसके बाद वह दोनों युवकों को थाने ले आया। आरोप है मेडिकल के बहाने अशोक को मोहनलाल वापिस नागरिक हस्पताल ले गया और उसे छोड़ दिया लेकिन अमन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा और उसका शव दो दिन बाद नाले में पड़ा मिला।

 अंबाला के गांव हिम्मतपुरा के रहने वाला अमन पेशे  से इलेक्ट्रीशियन था और उसका दोस्त अशोक पेंटर। अशोक की मां बीमार होने के चलते लाइफ लाइन अस्पताल में एडमिट थी। अपनी मां को खाना देने के बाद अशोक और अमन अस्पताल के बाहर ही सार्वजनिक  तौर पर शराब पी रहे थे की इतनी देर में ASI मोहनलाल वहां  मौके पर पहुंचे और और दोनों को शराब पीता देख उन्हें दो-दो थप्पड़ मारे और अपने साथ थाने ले गए। परिजनों का आरोप  है कि थाने में भी उनके साथ खूब मारपीट की गई।

 देर रात अंबाला छावनी के पुलिस कर्मियों ने अशोक को मेडिकल करने की बात कही और उसे अपने साथ ले गए लेकिन बीच रास्ते ही उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने सुबह 3:00 बजे अमन के घर फोन किया और कहा की उनका बेटा थाने में है उसे आकर  ले जाओ । लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर उन्हें वापस लौटा दिया कि अमन थाने से जा चुका है इसके बाद परिजनों ने अमन को काफी ढूंढा लेकिन अमन नहीं मिला, दो  दिन बाद परिजनों को सूचना मिली कि अमन का शव नाले में मिला है। अमन के परिजन ASI मोहन लाल पर  हत्या का आरोप लगा रहे हैँ और उसकी गिरफ़्तारी कि बात कह रहे हैँ। 
 

 मामला संगीन है और हरियाणा पुलिस के ASI पर हत्या के आरोप लगे हैँ, लिहाजा अंबाला पुलिस भी इस मामले में फूंक फूंक के कदम रख रही है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों पर पहले से दर्ज मामले में अपने विभाग के ASI मोहन लाल पर भी हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अंबाला पुलिस कप्तान अजीत सिंह शेखावत की मानें तो इस मामले में पुलिस गंभीरता से हर पहलु पर जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक अमन के परिजनों के आरोपों पर ASI मोहन लाल के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है, शव के पोस्टमार्टम और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आगामी कार्यवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static