युवक ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, मचा इलाके में हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 05:37 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के गांव बणी के एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मृतक कृष्ण कुमार आढ़ती था और कुछ समय पहले ही उसने धान की फसल कुछ व्यापारियों  बेची थी जिसकी 1 करोड़ 60 लाख रुपये की पेमेंट कृष्ण कुमार ने लेनी थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि व्यापारी कृष्ण कुमार को पेमेंट देने में आनाकानी कर रहे थे जिसके चलते कृष्ण कुमार ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें 4 व्यापारियों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 
PunjabKesari, people
मृतक के परिजन गिरधारी लाल ने बताया कि कृष्ण कुमार ने मंजीत, सुखा, गुरजीवन, गुरविंद्र सिंह व्यापारी को धान बेचा था जिसकी 1 करोड़ 60 लाख की पेमेंट लेनी थी जिसे ये चारों व्यापारी कृष्ण कुमार को पेमेंट देने में आनाकानी कर रहे थे जिसके चलते कृष्ण कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार ने सुसाइड नोट में चारों व्यापारियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। गिरधारी लाल ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
PunjabKesari, Police
वही रानियां थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि कृष्ण कुमार ने कुछ व्यापारियों से करोड़ो रुपये लेने थे जिसे आरोपी देने में आनाकानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में सभी आरोपियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static