कैसे स्वच्छ होगा शहर, जब गंदगी फैलाने से परहेज नहीं करते लोग

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 11:24 AM (IST)

हिसार: शहर को स्वच्छ व साफ -सुथरा बनाने के लिए शहर के जागरूक विद्यार्थी, जागरूक अधिकारी व जागरूक लोग स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इनके विपरीत भारी संख्या में शहरवासी ऐसे हैं जो खुद नहीं चाहते की हिसार शहर स्वच्छ व साफ-सुथरा बने।

बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी ऐसे हैं जो गंदगी फैलाने में कतई परहेज नहीं करते। इनकी वजह से जागरूक लोगों द्वारा शहर में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान शहर की गलियों में ही दम तोड़ रहा है। शहरवासियों के अलावा कुछ लापरवाह अधिकारियों की वजह से भी शहर में गंदगी फैली रहती है। शहर में जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज ठप्प हैं। नगर निगम की गलियां व सड़कें टूटी पड़ी हैं। शहर में बरसाती नालों की सफाई नहीं होती। इनकी वजह से शहर में गंदगी फैली रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static