युवक बाइक सवार पर गोली चलाकर फरार (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:55 PM (IST)

हिसार(ब्यूरो): रात को 8 बजे के करीब गांव शिकारपुर में एक युवक बाइक सवार दुकानदार पर फायरिंग करके फरार हो गया। इस गोलीकांड में शिकारपुर वासी भीम को हाथ में गोली लगी है। घायल भीम को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार भीम सिंह रात को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी एक बाइक सवार युवक ने उसकी दुकान के सामने आकर अपनी बाइक रोकी। इससे पहले कि भीम सिंह कुछ समझ पाता युवक ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। भीम सिंह ने दुकान के काऊंटर की आड़ लेकर जान बचाई। गोली भीम सिंह के हाथ को चिरती हुए आरपार हो गई।

जैसे ही गांववालों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे भीम सिंह की दुकान की ओर दौड़े तब तक आरोपी हमलावर बाइक पर वहां से फरार हो गया। घायल भीम सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static