हत्या या आत्महत्याः पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सब्जी मंडी में करता था काम

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 05:30 PM (IST)

हिसार : हिसार के हांसी शहर में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।  सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।

 मृतक की पहचान 23 वर्षीय कृष्ण ठाकुर निवासी लाल सड़क के रूप में हुई है। परिवार में कृष्ण के अलावा उसके 3 और भाई भी है। लेकिन पिता की कुछ समय पहले ही देहांत हो चुका था। युवक परिवार के भरण–पोषण के लिए सब्जी मंडी में काम करता था।
 
घटना की रात भी युवक रोज की ही तरह रात को नई सब्जी मंडी में अपने काम के लिए निकला था। लेकिन सुबह तक वह अपने निश्चित समय पर बार नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की। 

कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक का शव मंडी के पीछे की जगह में खड़े एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। युवक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से मना कर दिया।   

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। रिपोर्ट में साफ हो जाएगा की युवक ने फांसी लगाई है या उसकी हत्या हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static