6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 12:40 PM (IST)

जींद:दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताडि़त करने तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। जैन नगर की हीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 अक्तूबर 2011 को झांझ गेट के गगन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 

आखिरकार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। हीना ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुराल के लोगों ने अपने पास रख लिया। महिला थाना पुलिस ने हीना की शिकायत पर उसके पति गगन, ससुर सतपाल, जेठ उमेश, जेठानी सोनिया, ननद सिमरन, ननदोई राजीव के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static