हमला करने पर 7 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 08:39 AM (IST)

जींद(प्रदीप): जींद शहर के बीच स्थित अर्जुन स्टेडियम में युवक पर हमला कर घायल करने पर शहर थाना पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ईंटल खुर्द गांव के जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को सुबह वह अर्जुन स्टेडियम में आया हुआ था। 

उसी दौरान गांव के ही पुनित तथा अनिल से कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोटें आई। शहर थाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर पुनित, अनिल, भिवानी के बडेशरा निवासी अंकित को नामजद कर 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static