पति सहित 5 के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 01:06 PM (IST)

जींद(प्रदीप): दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा अश्लील हरकत करने पर सफीदों थाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। सफीदों की एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2014 को सिंघाना गांव के मनोज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के समय दिया गया कीमती सामान ससुराल के लोगों ने अपने पास रख लिया। इसके अलावा ससुराल के लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। सफीदों थाना पुलिस ने सिंघाना गांव निवासी उसके पति मनोज, जेठ हरीश कुमार, सास चंद्रपति, ससुर पालराम, ननद अनिता उर्फ पूजा के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static