भाजपा ने एक भी वायदा नहीं किया पूरा : चौटाला

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 03:18 PM (IST)

जींद: विधायक एवं प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने केंद्र, प्रदेश में सत्ता में आने से पहले जो वायदे लोगों से किए थे एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। केंद्र में सरकार बनने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा हो या प्रदेश में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का हो। एक भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। एस.वाई.एल. मुद्दे पर भी भाजपा चुप है। इनैलो एस.वाई.एल. का पानी प्रदेश को मिले इसके लिए संघर्ष कर रही है। 

उचाना के बड़ौदा गांव में ग्रामीण जनसभा को सम्बोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि इनैलो निरंतर लोगों के हितों को लेकर संघर्ष कर रही है। प्रदेश में निश्चित रूप से अगली सरकार इनैलो की बनेगी। आज बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाएं देने में सरकार नकारा साबित हो रही है। बिजली के दाम नहीं बढ़ाने का वायदा सी.एम. ने किया था लेकिन दाम बढ़े। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। आज लोगों भाजपा के 3 साल के शासनकाल में तंग आ चुके है। आज भाजपा के कार्यकर्त्ता खुद सरकार से तंग हैं यह आप लोग देख रहे होंगे। जिस सरकार के कार्यकर्त्ता तक सरकार से खुश नहीं है तो आम आदमी कैसे खुश होगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र में बीरेंद्र सिंह मंत्री हैं, हलके से उनकी पत्नी प्रेमलता विधायक हैं लेकिन उचाना में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। आज अगर चुनाव हो जाए तो लोग भाजपा का सूपड़ा साफ कर दें। आज किसान, मजदूरी, व्यापारी सब सरकार से तंग है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static