जनता को घोटालों से छुटकारा मिला :सैनी

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 08:19 PM (IST)

जींद,(सुनील मराठा) : प्रदेश के खनन मंऋी नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल तक प्रदेश की जेबें काटीं हैं। अब वर्तमान सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है जो इन्हें सहन नहीं हो रहा है।

खनन मंत्री ने कहा कि यही कारण है कि हुड्डा जहां—तहां भाजपा सरकार को जेब काटू कहकर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से देश और प्रदेश की जनता को घोटालों से छुटकारा मिला।  महंगाई भी कम हुई है। कहीं इस सरकार की लोकप्रियता न बढ़ जाए,इससे पूर्व मुख्यमंत्री बौखला गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static