रेडियोग्राफर नहीं होने से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन, लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 04:40 PM (IST)

उचाना मंडी : नागरिक अस्पताल में बीते 2 महीनों से रेडियोग्राफर न होने से यहां पर एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। एक्स-रे करवाने के लिए लोगों को प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है। एक्सीडैंट में घायल मरीज सहित अन्य बीमारियों को लेकर एक्स-रे जरुरी है। यहां पर कई साल पहले नई एक्स-रे मशीन तो आ चुकी है लेकिन नियमित तौर पर रेडियोग्राफर आता था। ऐसे में लोगों को 2 दिन एक्स-रे मशीन का फायदा होता था। अब रेडियोग्राफर न होने के चलते 2 महीने से मरीज परेशान है। 

नरेश, दलबीर, सतबीर, ईश्वर ने कहा कि नागरिक अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों के पद रिक्त है। अब यहां पर रेडियोग्राफर न होने के चलते एक्स-रे बाहर जाकर करवाने पड़ रहे है। यहां पर एक्स-रे का रेट कम होता है जबकि बाहर मंहगे रेट पर एक्स-रे होता है। हर रोज अनेक लोग ऐसे होते है जिनको बीमारियों के उपचार के लिए एक्स-रे की जरुरत होती है। एक्स-रे नागरिक अस्पताल में न होने के चलते परेशानी हो रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static