2 नए ई.एस.आई. अस्पताल खोलेंगे: सैनी

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 06:08 PM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में मजदूर वर्ग को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए रेवाड़ी के बावल में 250 बिस्तरों तथा बहादुरगढ़ में 100 बिस्तरों के ई.एस.आई. अस्पताल खोले जाएंगे। सैनी ने इस संबंध में केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय से दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के श्रमिकों की सुविधा के लिए चार्टर ऑफ डिमांड प्रस्तुत किया, जिसको केंद्रीय मंत्री ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही उन्होंने जगाधरी के 80 बिस्तरों, पानीपत के 75 बिस्तरों और फरीदाबाद के 50 बिस्तरों के ई.एस.आई. अस्पतालों को अपग्रेड करके 100-100 बिस्तरों के अस्पताल बनाने का आग्रह किया था, इसको भी राज्य के लोगों के हित में केंद्रीय मंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static