कैथल में 4 डिग्री तक गिरा तापमान

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 11:28 AM (IST)

कैथल (महीपाल): मौसम का असर आम लोगों के रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ा है। गर्मी कम होने के के साथ-साथ जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 26 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह तक तापमान बढऩे से गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद मानसून की वर्षा के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। डा. राजेश गोयल ने बताया कि तापमान में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव, हवाओं में नमी के चलते इन दिनों वायरस से जुड़ी बीमारियों का तेजी से प्रसार होता है।

इन दिनों हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, श्वास, दमा, एलर्जी, मधुमेह से प्रभावित मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानियां रखनी जरूरी हैं। संक्रमित स्थानों पर आने जाने से बचे। बुजुर्गों, बच्चों व पहले से बीमारियों से प्रभावित मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static