शादी का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी ने खुद को बताया था 'कांग्रेसी नेता का ड्राइवर'

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 01:13 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र):शादी का झांसा देकर एक महिला से 2 साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक स्थानीय कांग्रेसी नेता को कहकर नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया है। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म व एस.सी. एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह एक विवाहिता है। गांव ग्योंग निवासी प्रवेश शर्मा ने उसको शादी का झांसा दिया। आरोपी ने करीब 2 साल पहले उसको बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के कहने पर ही शहर की एक कालोनी में किराए पर रह रही है। काफी समय पहले आरोपी ने उसको कहा कि वह एक स्थानीय कांग्रेसी नेता के गाड़ी पर ड्राइवर है और उसको नौकरी लगवा देगा। करीब 2 वर्ष से आरोपी उसको शादी व नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब वह उससे शादी करने से मना कर रहा है और आगे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। महिला थाने के ए.एस.आई.धनपति ने बताया कि पुलिस ने गांव ग्योंग निवासी प्रवेश शर्मा के खिलाफ एस.सी. एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static