करनाल CIA वन पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2015 - 01:08 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्डा): हरियाणा में करनाल सी.आई.ए. वन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी तब मिली, जब गुप्त सुचना पर सी.आई.ए. की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नाका लगाकर कर्ण लेक के पास पंजाब जा रहे एक ट्रक से 15 किलो अफीम पकड़ी गई।

यह ट्रक गुहाटी से आया था, जिसमें चायपत्ती लोड थी। उसके बीच में यह  अफीम छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब इन दोनों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश करेगी और इनका रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप किया जा सके। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static