गांव-गांव में जाकर सरकार की पोल खोलेंगे कर्मचारी : पांचाल

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 05:35 PM (IST)

निसिंग(संजय): शहर के 220 के.वी.ई. पावर हाऊस में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक निसिंग की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह पांचाल ने की। बैठक का संचालन ब्लाक सचिव ऋषि पाल ने किया। जिसमें मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान ओम प्रकाश पहुंचे।
 

खंड प्रधान महेंद्र पांचाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 दिसम्बर को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खंड के सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों की टीम का गठन कर गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। जिला उपप्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि 8 व 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे ओर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर आशा वर्कर्स प्रधान कविता देवी, सुनीता, निर्मला, विमला, कृष्ण व प्रधान पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static