नारी निकेतन से दो गूंगी बहरी युवतियां फरार
punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 10:58 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): सीएम सिटी करनाल में स्तिथ प्रदेश का एकमात्र नारी निकेतन संस्थान एक बार फिर से लापरवाही के कारण विवादों के घेरे में सामने अाई है। नारी निकेतन प्रशासन की लापरवाही के चलते दो गूंगी बहरी युवतियां फरार हो गई। दोनों ही युवतियां गेट खुला होने के कारण भाग निकली।
मिली जानकारी अनुसार दोनों युवतियों को गुडग़ांव के सुधार गृह से यहां पर शिफ्ट किया गया था। दोनों युवतियों के भागने की सूचना मिलते ही नारी निकेतन प्रशासन में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों युवतियां कैसे बाहर निकली। फिलहाल पुलिस ने फरार युवतियों को पकडऩे के लिए टीमें गठित कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि दोनों युवतियां सुबह साढ़े 6 बजे नारी निकेतन से निकल गई। भागी युवतियों को खोजने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।