गेहूं की कटाई जोरों पर, पकी फसल देख किसानों की उड़ रही नींद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 03:48 PM (IST)

करनाल (काम्बोज) : लॉकडाऊन के चलते हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से होगी, मगर किसानों के खेतों में खड़ा पीला सोना पक कर तैयार हो चुका है। किसान आस लगाए बैठा है कि उनकी गेहूं की खरीद कब होगी। इस बारे किसानों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि 6 माह की फसल पककर तैयार खड़ी है। मगर सरकार द्वारा खरीदारी न करने से उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि पकी हुई गेहूं की फसल में सबसे ज्यादा खतरा आग लगने का होता है।

यदि एक बार किसी ने खेत में आग लगा दी तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। पिछले वर्ष गेहूं की फसल में आगजनी के कई मामले सामने आए थे। मगर उसके बावजूद भी सरकार सख्त कदम नहीं उठी है। कई किसानों ने तो डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि किसानों की हित में बड़ी-बड़ी बातें करने वाला नेता अपने आपको किसान का पुत्र बताता है मगर आज किसानों के हक की कोई बात नहीं कर रहा है।  

15 से हो गेहूं खरीद
किसान गौरव का कहना है कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से शुरू की जानी चाहिए। फसल पिछले एक सप्ताह से पक कर तैयार खड़ी है। पकी फसल देख उन्हें रातों नींद नहीं आती, क्योंकि हर समय भय रहता है कि कई कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द गेहूं की खरीद शुरू की जाए क्योंकि पकी हुई फसल में यदि बारिश हो गई तो भी काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो जाती है जिसका किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है।  

एक साथ नहीं मिल पाएगी मशीनरी 
किसान राम कुमार का कहना है कि पकी हुई फसल खड़ी है। तेज हवाएं चलने से हर समय आग लगने का खतरा बना रहता है। 20 अप्रैल तक सभी किसानों की फसल पक जाएगी और एक साथ न तो मशीनरी मिल पाएगी और न की फसल काटाई के लिए लेबर। बैसाखी पर्व पर गेहूं की फसल कटाई होती है। मगर इस बार तो बैसाखी पर्व पर भी खरीद शुरू नहीं की गई। हर बार एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाती थी, मगर इस बार 20 दिन लेट कर दी गई है, जिससे किसानों को नुक्सान का काफी खतरा बना हुआ है। सरकार को चाहिए कि 15 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू करे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Related News

static