विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी, दम्पति के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 01:19 PM (IST)

 

शाहाबाद मारकंडा(रणजीत): शाहाबाद निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि बलवंत सिंह व उसकी पत्नी गोलपुरा के स्थायी निवासी हैं तथा इस समय पंचकूला में रहते हैं। दोनों नवयुवकों को विदेश भेजने व काम दिलवाने में सैटल करवाते हैं। दोनों आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश भेजने के लिए जोर डाला क्योंकि उनकी पुरानी पहचान है।

उसके 2 लड़के शुभम व साहिल गर्ग बेरोजगार हैं। दोनों आरोपी दिसम्बर, 2017 में आए और उसके पुत्रों को कनाडा का वीजा लगवाकर वहां नौकरी लगवाने की बात कही और 50 लाख रुपए मांगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने 2 बार में 40 लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने 3 महीने में कनाडा का वीजा लगवाकर नौकरी लगवाकर सैटल करवाने और बाकी 10 लाख रुपए बाद में लेने की बात कही।

3 महीने बीतने पर भी शिकायतकत्र्ता के लड़कों को कनाडा भेजकर सैटल करने बारे कोई सूचना नहीं दी। जब 1 महीना और बीत गया और कोई खबर नहीं ली तो आरोपियों पर शक हुआ। तब पता लगा कि आरोपी कई लोगों के पैसे लेकर नौकरी लगवाने के लिए धोखाधड़ी कर चुके हैं। जब आरोपियों पर 40 लाख रुपए वापस देने का दबाव बनाया तो उन्होंने 3 चैक 15 लाख, 10 लाख तथा 15 लाख के दिए लेकिन यह बाऊंस हो गए। आरोपियों से चैक क्लीयर न होने बारे बात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर 40 लाख रुपए भूल जाने को कहा। पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static