विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 01:27 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत) : पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी बलवंत सिंह निवासी सैक्टर-19 पंचकूला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 दिसम्बर 2018 को अनिल कुमार निवासी गोलपुरा हाल निवासी नजदीक नई अनाज मंडी शाहाबाद ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी।

शिकायत में बताया था कि बलवंत और उसकी पत्नी निवासीयान सैक्टर-19 पंचकूला दोनों लड़कों/लड़कियों को विदेश भेजने और वहां पर काम दिलवाने व सैटल्ड करवाने का काम करते हैं। 
इन्होंने उसके लड़के को विदेश भेजने के लिए कई बार जोर डाला, क्योंकि उसका उनके घर पर काफी समय से आना जाना था। उसके पास 2 लड़के हैं। वह उसको कहने लगा कि हम आपके दोनों लड़कों का कनाडा का वीजा लगवाकर वहां नौकरी लगवाकर सैटल करवा देंगे। जिसके बदले में उसने उससे 50 लाख रुपए की मांग की।

वह उसकी बातों में आ गया और उसने उसको 40 लाख रुपए नकद दे दिए। जब उसेशक हुआ तो उसने अपने पैसे उनसे वापस मांगे तो वह उन्होंने उसको 3 चैक 21 जुलाई 2018 को दिए। जब उसने तीनों चैक को बैंक में लगाया तो तीनों चैक बाऊंस हो गए। जब भी वह उनसे अपने पैसे लेने के जाता था तो वह उसको जान से मारने की धमकियां देता था। एस.आई. वेदप्रकाश ने गुप्त सूचना के आधार पर एस.आई. वेद प्रकाश, गुलजार और एस.पी.ओ. ज्योति की टीम ने बलवंत के किराए के मकान में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static